अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ की सख्त कार्रवाई, स्कूल वाहनों पर विशेष नजर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    24 Jan 2026 19:15 PM

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: प्रतापगढ़ में एआरटीओ की सख्ती, स्कूल वाहनों पर विशेष अभियान

एआरटीओ दिलीप गुप्ता की सख्ती, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में चला व्यापक जांच अभियान

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एआरटीओ कार्यालय की ओर से 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। इस दौरान जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान के साथ-साथ सघन जांच अभियान भी चलाया गया। एआरटीओ दिलीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर डिग्री कॉलेजों, विद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष रूप से विद्यालयों में संचालित बसों एवं अन्य वाहनों की परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। एआरटीओ ने जिले के सभी विद्यालय संचालकों एवं प्रबंधकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में चलने वाले सभी वाहनों का परमिट एवं फिटनेस समय से दुरुस्त करवा लें। बिना वैध दस्तावेजों के संचालित पाए जाने वाले वाहनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर जिले भर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों की सुरक्षा एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए अनफिट, ओवरलोडेड या अवैध वाहनों में बच्चों को स्कूल न भेजें। जिन वाहनों के दस्तावेज पूर्ण नहीं हैं, उनका प्रयोग न किया जाए। एआरटीओ दिलीप गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एआरटीओ दिलीप गुप्ता के कार्यभार संभालने के बाद से ही प्रतापगढ़ में ओवरलोडिंग वाहनों एवं डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इससे न केवल सड़क सुरक्षा को मजबूती मिल रही है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी अधिक सुचारू हो रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049 

Subscriber

188578

No. of Visitors

FastMail