ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता हुई संपन्न. इटियाथोक/गोंडा
इटियाथोक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र से सभी जूनियर हाई स्कूल एवं कंपोजिट विद्यालय के कुल 131 बच्चों ने भाग लिया प्रतियोगिता के बाद साक्षात्कार के लिए 25 बच्चे सफल हुए जिसमें यूपीएस फरेंदी के सूरज तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा गौरव कुमार कंपोजिट विद्यालय बरईपारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया यही प्रतिभा पांडे कंपोजिट विद्यालय बरईपारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इटियाथोक खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती गीतांजलि ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया और बच्चों का उत्साह वर्धन किया परीक्षा का आयोजन एआरपी मनोज दीक्षित ,एआरपी दीपक नामदेव ,एआरपी दिलीप वर्मा, एआरपी सुनील कुमार की सहयोग से संपन्न कराया गया ।
इस अवसर पर शिक्षक ऋतुराज आशुतोष शुक्ला मोहम्मद बसी सादिक अली सुभाष शुक्ला मंजू कनौजिया रिंपी गौड सोनू बघेल विवेक दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी

