फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज | कासगंज जनपद में पिछले कुछ समय से सक्रिय शातिर चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।एसपी अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत सहावर, सुन्नगढ़ी, ढोलना और सोरों थाना क्षेत्रों में हुई दर्जनों चोरियों का सफल अनावरण किया गया है।
एएसपी सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार सुबह एक सटीक सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने सहावर क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के पास पुलिया से पांच आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी जनपद बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपी बदल शेर पुत्र चमन शेर, दल शेर पुत्र चमन शेर, धर्मपाल पुत्र चन्दन सिंह, मोरध्वज उर्फ मोहर सिंह पुत्र सालिगराम व सचिन पुत्र सुरेशचन्द्र जाटव निवासीगण गांव नना खेडा थाना उझानी जनपद बदायूं को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय इ0कॉलेज के पास पुलिया थाना क्षेत्र सहावर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है lइस गिरोह की गिरफ्तारी से पुलिस ने सहावर थाना क्षेत्र में धनसिंहपुर, नगला सामन्ती, चाँदपुर, रोशननगर और अवन्तीनगर में हुई चोरियाँ व कासगंज कोतवाली क्षेत्र स्पेलर/चक्की की दुकान, सूर्यानगर कॉलोनी और शराब के ठेके में चोरी एवं अन्य सुन्नगढ़ी का हैवतपुर, ढोलना का गढ़ी चकेरी (शराब ठेका) और सोरों में एक सरकारी स्कूल में हुई चोरी की वारदातों को सुलझाने का दावा किया है lपुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में जेवरात, 09 नग कुंडल, 06 अंगूठी, 03 चैन, 01 मंगलसूत्र पैंडल, 12 जोड़ी पायल, कर्दनी और अन्य कीमती सामान व 48,000 रुपये नकद एवं 03 अवैध तमंचे (315 बोर), 07 जिंदा कारतूस, 02 चाकू और 05 मोबाइल फोन तथा चोरी में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें और शटर/ताला काटने के उपकरण (सब्बल, कटर, आरी आदि) बरामद किए हैं lइस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सहावर विजेन्द्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल सिंह और एसओजी प्रभारी चंचल कुमार शामिल रहे। एसपी अंकिता शर्मा ने टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।कासगंज पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के वर्षों में चोरी की घटनाओं पर सबसे प्रभावी प्रहार माना जा रहा है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
