शिवपुरी पिछोर भीषण गर्मी से पहले विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने बड़ा कदम उठाया है।
शुक्रवार को विधायक निधि से स्वीकृत 61 लाख रुपये की लागत वाले 33 पानी के टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डाक बंगला पिछोर से हुई, जहाँ से टैंकर छत्रसाल और बीजासेन मार्ग होते हुए कृषि उपज मंडी परिसर पहुँचे। मंडी परिसर में सभी टैंकरों को एकत्रित किया गया, इसके बाद विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं को टैंकर सौंपते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
विधायक ने बताया कि पेयजल समस्या को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी है।
अब तक 15 टैंकर पहले ही वितरित किए जा चुके हैं,
आज 33 नए टैंकरों का वितरण किया गया है,
और 50 अतिरिक्त टैंकरों का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु भेजा गया है।
विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य विधानसभा की सभी 136 ग्राम पंचायतों में टैंकर उपलब्ध कराना है। बड़ी पंचायतों में जरूरत के अनुसार दो-दो टैंकर भेजे जा रहे हैं, ताकि अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में भी पानी की कोई कमी न हो।
विधायक प्रीतम सिंह लोधी का बयान—
“हमारा संकल्प है कि विधानसभा की कोई भी पंचायत पानी के टैंकर से वंचित न रहे। आने वाली गर्मियों में क्षेत्र के किसी भी नागरिक को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। घाटी के ऊपर भी पानी की स्थायी व्यवस्था पर काम तेजी से चल रहा है। हम पानी की समस्या को जड़ से खत्म करेंगे।”

20260123194147964341571.mp4
20260123194200343341886.mp4
20260123194236084646125.mp4