वाराणसी । संचार साथी पोर्टल के माध्यम से विभिन्न तिथियों में गुम हुए मोबाइल की गुमशुदगी अंकित करने के उपरांत तलाश किया गया थाना कैंट में साइबर के अपराधों में अंकुश लगाए जाने एवं पीड़ित व्यक्तियों के सहयोग के लिए आरक्षी विजय कुमार को नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा प्रयास कर विभिन्न तिथियों में गुम हुए 6 मोबाइलों को बरामद किया गया। मोबाइल धारकों को थाने पर बुलाकर उन्हें प्रदान किया गया अपनी मोबाइल प्राप्त कर मोबाइल धारकों द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए कमिश्नरेट पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।। रविन्द्र गुप्ता 151009219
