उज्जैन इंगोरिया पुलिस ने अवैध रूप से पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने वाले तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की लकड़ी, वाहन एवं पेड़ काटने के औजार जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंगोरिया निरीक्षक दीपेश व्यास के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 20 जनवरी 2026 को नायब तहसीलदार टप्पा इंगोरिया द्वारा थाना इंगोरिया में ग्राम चिकली में सड़क किनारे लगे यूकोलिप्टस के कुल 38 पेड़ों को काटकर चोरी करने के संबंध में अपराध दर्ज कराया गया था। आरोपियों द्वारा 17 नवंबर 2025 को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान 23 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सोहेल भैय्यू, शहजाद एवं विक्रम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि काटे गए पेड़ों को आयशर वाहन क्रमांक MP13GB6145 में भरकर शहजाद के खेत में छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पेड़ काटने में प्रयुक्त करवट एवं कुल्हाड़ी, लगभग 40 से 50 टन यूकोलिप्टस की लकड़ी तथा आयशर वाहन जब्त किया है। जब्त मश्रुका की कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय बड़नगर में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपेश व्यास, उप निरीक्षक दिनेश निनामा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह परिहार, सरदार सिंह खरते, आरक्षक शिवकांत पांडे, दिलीप सिंह राणा, भोजराज परमार, दीपक सोलंकी तथा सैनिक भरतलाल मकवाना और राकेश परिहार की सराहनीय भूमिका रही। कमल चौहान 151127612
