फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना जेठवारा अंतर्गत पुलिस चौकी कटरा गुलाब सिंह में कार्यरत सिपाही विवेक यादव की विदाई नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह की देवतुल्य जनता द्वारा बड़े ही भव्य और भावपूर्ण तरीके से की गई। इस अवसर पर चौकी प्रभारी राजीव वर्मा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। चौकी प्रभारी राजीव वर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने सिपाही विवेक यादव को माल्यार्पण कर मिठाईयां खिलाया और केक कटवाया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आपने बीते 4 वर्ष 8 माह के कार्यकाल में पुलिस चौकी कटरा गुलाब सिंह, थाना जेठवारा में जिस निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा दी है, वह सराहनीय है। आशा है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा करते रहेंगे। मोहद अनीश 151140893
