श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर ग्राम बनी में भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। यह ध्वज यात्रा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने सहभागिता की।
ध्वज यात्रा की शुरुआत श्री हनुमान मंदिर से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस श्री राम मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जय श्री राम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज, रामध्वज और धार्मिक पताकाएं लिए हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यक्ति धारा सिंग जाट परमानंद सोलंकी चतरलाल सेन दशरथ जाट राधेश्याम जी राठौड़ राजाराम जाट एवं सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं मातृशक्ति की विशेष भागीदारी रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने बताया कि श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर सनातन संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
151188310
महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट की खास खबर

2026012212213234561088.mp4
20260122122223549753821.mp4
20260122122305329287774.mp4