भितरवार। भितरवार थाना क्षेत्र के करेरा भितरवार मुख्य सड़क मार्ग स्थित केरुआ गांव के पास बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें कोचिंग पढ़कर जा रही छात्रा घायल हो गई वहीं बाइक पर सवार 26 वर्षीय महिला घायल हो गई दोनों घायलों को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को खुशबू कुशवाह 17 वर्ष पुत्री गोविंद सिंह कुशवाह निवासी केरुआ जो की 12वीं क्लास की छात्रा है अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से भितरवार से 12वीं क्लास की कोचिंग पढ़कर घर वापस लौट रही थी छात्रा अपने गांव के पास ही पहुंची थी कि सामने की ओर से कालू जाटव निवासी करियावटी अपनी 26 वर्षीय पत्नी रश्मि जाटव एवं दो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर देवरी खादी गांव से अपने घर वापस लौट रहा था इसी दौरान केरुआ गांव के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें स्कूटी सवार छात्रा का हाथ फैक्चर हो गया एवं बाइक पर सवार 26 वर्षीय महिला भी घायल हो गई सूचना मिलने पर भितरवार से पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों घायलों को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां से दोनों की गंभीर हरत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ग्वालियर रेफर कियागया।
