*एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमयी मौत, सभी के माथे पर लगी गोली, तीन तमंचे भी बरामद*
यूपी के सहारनपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालत में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। सभी के शव एक कमरे में पाए गए और सभी के माथे पर गोली लगी हुई थी। कमरे से तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान अशोक, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक व देव के तौर पर हुई है। अशोक और पत्नी के शव फर्श पर पड़े हुए थे जबकि मांक और बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को शुरुआती जांच में लगता है कि अशोक ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटों को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। हालांकि पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं परिवार पर कोई कर्ज, नौकरी से जुड़ा तनाव, घरेलू विवाद या मानसिक दबाव तो नहीं था। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम तो नहीं दिया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है
बता दें कि अशोक नकुड़ तहसील में अमीन थे और उन्हें अपने पिता की मौत के बाद नौकरी मिली थी। अशोक का बेटा देव 9वीं कक्षा में पड़ता था, जबकि कार्तिक 10वीं का छात्र था। पड़ोसियों के अनुसार यह परिवार शातं स्वभाव का था और किसी से कोई विवाद नहीं था।
रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा
आईडी नम्बर 151170853
