उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर श्रद्धालुओ का जन- सैलाब प्रयागराज मे उमड़ पड़ा उत्तर प्रदेश पुलिस प्रयागराज प्रशासन की भगीरथ मेहनत रंग लाई इतने बड़े पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना अपने आप मे बड़ी चुनौती थी जिसे प्रदेश की पुलिस ने बेहतर तरीके से सम्पन्न कराई जहां एक तरफ हर्ष एवं उल्लास के साथ श्रद्धालु मां गंगा मे डुबकी लगा रहे थे वहीं अपनो से बिछुड़े लाचार महिला पुरूष बच्चो के लिए C- Plan ऐप्प ब्रह्मास्त्र साबित हुआ। हुआ यूं की हम सभी पत्रकार माघ मेला कवरेज करने मेला क्षेत्र मे भ्रमणशील थे एक महिला जो बहराइच के गोडहियां की रहने वाली थी अपनो से बिछुड़कर बदहवास रो रही थी जिनको खोया पाया केन्द्र ले जाने हेतू वहां पर ड्यूटी मे तैनात उपनिरीक्षक अवनीश यादव के पास ले गये वे उस महिला का गांव पुछे फिर सी- प्लान से उस गांव के ग्राम प्रधान, कोटेदार व गांव के संभ्रांत व्यक्तियो का नम्बर निकालकर फोन किये प्रधान को उस महिला से बात कराये फिर जिसके साथ महिला आई थी उनके बारे मे प्रधान पुछकर उनको फोन कर दिए और कुछ ही क्षण मे जिन लोगो के साथ वह महिला आई थी उन लोगो का फोन दारोगा जी के नम्बर पर आया वह लोकेशन भेज दिये आधे घंटे के भीतर महिला के साथ के लोग आये महिला को लेकर चले गये इस प्रकार सी प्लान के माध्यम से दारोगा जी ने श्रेयांस कुशवाहा संत कबीर नगर, अनुप प्रजापति महराजगंज, गुलाबी देवी गोरखपुर, सुशील व तेजईराम बस्ती, महेश बहराइच सहित दर्जनों बिछड़े लोगो को उनके परिवार से मिलायें। अपने परिवार से मिलने के बाद लोग दारोगा जी अवनीश यादव का लाख- लाख दुवायें देते नजर आयें। प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज़ इंडिया
