उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर प्रयागराज सोरांव। मंगलवार को भूमि विकास बैंक सोरांव अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से राम पलट पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के नेतृत्व में सोरांव के क्षेत्र पंचायत सभागार में तहसीलदार सोरांव के पास नामांकन किया किसी और के द्वारा नामांकन न करने पर राम पलट पटेल निर्विरोध भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि की एक पुराने कार्यकर्ता को भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार फूलपुर में बीडीओ सिंह तथा हंडिया में लल्ले सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज निषाद, हरिभूष्ण सिंह, महेश पांडेय संतोष शुक्ला ब्लॉक प्रमुख सोरांव प्रदीप सरोज, मंडल अध्यक्ष संजीव द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप सोनी, राजकुमार गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, शिवबाबू मोदनवाल महेश माली संजय यादव गुड्डू राजा आदि मौजूद रहे। प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज़ इंडिया

