जन उत्थान न्यास द्वारा आयोजित चतुर्थ सर्वजातीय निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 23 जनवरी को भव्य रूप से संपन्न होगा। इस अवसर पर 51 दूल्हों की बारात धूमधाम के साथ निकाली जाएगी और 51 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इस संबंध में न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सिकरवार ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलन में संत-महात्मा वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भी शामिल होने की संभावना है। डॉ. सिकरवार ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 21 जनवरी को हल्दी-मेहंदी समारोह, 22 जनवरी को महिला संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 23 जनवरी की सुबह 9 बजे बारात निकाली जाएगी, जिसके बाद विधि-विधान से सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन उत्थान न्यास का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सामाजिक सहयोग के माध्यम से संपन्न कराना है। यह आयोजन सामाजिक समरसता और सर्वजातीय एकता का प्रतीक है। देखे ग्वालियर से नीरज हांडा की खास रिपोर्ट
20260120153042836382873.mp4
20260120153219203730052.mp4
20260120153240619106428.mp4
