अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एसडीएम के आश्वासन पर एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा, धरना समाप्त
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 0 0
    20 Jan 2026 14:16 PM

उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर प्रयागराज जनपद के हंडिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर–3 में स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर शुक्रवार को स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। मामला नगर पंचायत क्षेत्र की गाटा संख्या 109 से जुड़ा है, जो राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के खाते की भूमि के रूप में दर्ज है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कर लिया गया है, जबकि कई बार शिकायत के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। धरने के दौरान नागरिकों ने उप जिलाधिकारी हंडिया को जिलाधिकारी के नाम संबोधित लिखित ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व भी स्थानीय नागरिकों द्वारा इस मामले को लेकर घेराव कर शिकायत की गई थी। उस दौरान तहसीलदार हंडिया द्वारा हल्का लेखपाल रजनीश कुमार श्रीवास्तव से जांच कराई गई थी। लेखपाल की रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि कब्जाधारियों के नाम राजस्व अभिलेखों में कोई भी प्रविष्टि नहीं है और भूमि कब्रिस्तान की है। सीमांकन के दौरान भी अवैध कब्जा पाया गया। इसके पश्चात तहसीलदार हंडिया ने तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हंडिया द्वारा कब्जाधारियों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए पहले तीन दिन का नोटिस दिया गया, लेकिन समयावधि बीतने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद दोबारा तीन दिन का नोटिस जारी किया गया, परंतु स्थिति जस की तस बनी रही। लगातार कार्रवाई न होने से नाराज स्थानीय लोग शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी हंडिया ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि अधिशासी अधिकारी को आदेश जारी कर एक सप्ताह के भीतर कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में मुख्य रूप से कादिर नेता, बाबर टेलर, इस्हाक, निसार अहमद, अबरार अहमद, लाइक अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की खास रिपोर्ट

20260120141511771671821.mp4

20260120141519793743252.mp4

20260120141525725517234.mp4

Subscriber

188572

No. of Visitors

FastMail