EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्वास्थ्य सेवा कार्य एक आयोजन नहीं बल्कि संकल्प हैं, डॉ सोनिया सिंह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 0 0
    19 Jan 2026 19:05 PM



काजीपुर, कौशाम्बी : नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस के संयुक्त तत्वावधान में काजीपुर, तेरामील, काजीपुर जनपद कौशांबी में निशुल्क स्त्री रोग परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। डॉ. सोनिया सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) के नेतृत्व में गायनकोलॉजी विभाग एवं सर्जरी विभाग का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर दिनांक : 19.01.2026 को आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान महिलाओं को निशुल्क स्त्री रोग परामर्श, निशुल्क जांच तथा निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. सोनिया सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. वंदिता ठाकुर (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. शेफाली (एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जन) ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों का परामर्श किया। जांच के दौरान लगभग 12 महिलाओं में बच्चेदानी (यूट्रस) का ट्यूमर पाया गया, जिन्हें आधुनिक दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) विधि से ऑपरेशन की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त करीब 15 मरीज पाइल्स/बवासीर की समस्या से पीड़ित पाए गए, जिन्हें लेजर तकनीक द्वारा उपचार कराने की सलाह दी गई। शिविर में मरीजों को बीमारियों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर भी जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि स्वच्छ एवं संतुलित भोजन, शुद्ध पेयजल का उपयोग, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद एवं स्वच्छता अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल में डॉ. सोनिया सिंह के मार्गदर्शन में नियमित अंतराल पर स्त्री रोग से संबंधित विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि महिलाओं से जुड़ी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके और उनका समुचित उपचार किया जा सके। यह प्रयास इस सोच के साथ किया जाता है कि स्वास्थ्य सेवा समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचे। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। मरीजों को योजना की जानकारी दी गई तथा पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत निशुल्क और कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कई मरीजों को इस योजना के अंतर्गत उपचार पहले भी मिल चुका है और भविष्य में भी उन्हें लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया डॉ. सोनिया सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नारायण स्वरूप हॉस्पिटल में सेवा कार्य केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाला संकल्प है। हमारा उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सुविधाएं केवल कुछ लोगों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। इस शिविर का सफल आयोजन अस्पताल मैनेजर श्री एस. बी. राय के नेतृत्व में किया गया, जिनके समन्वय से शिविर को सुचारु रूप से संचालित किया गया। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। रिपोर्ट मनोज सिंह 151008265

 



Subscriber

188452

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे