मरदह गाजीपुर । मरदह क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026' कार्यक्रम के तहत रविवार, 18 जनवरी को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने निर्वाचक नामावलियों का पठन किया और मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी तक निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के तहत नागरिक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-06 का उपयोग किया जा सकता है। सूची से अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम हटाने हेतु प्रारूप-07 उपलब्ध है, जबकि प्रविष्टियों में संशोधन (जैसे नाम, आयु, पता) या स्थान परिवर्तन के लिए प्रारूप-08 का प्रयोग किया जाएगा। सभी बीएलओ को ये फॉर्म पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं। उप जिलाधिकारी ने क्षेत्र के नागरिकों और युवाओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 18 जनवरी के अभियान में अपनी प्रविष्टियों का अवलोकन नहीं किया है, वे आगामी विशेष तिथियों पर अपने मतदेय स्थलों पर जाकर सूची की जांच कर सकते हैं। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333
