ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक द्वारा आज शनिवार को जनपद की दूरस्त तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादी भूपेंद्र सिंह/ शिवराज सिंह निवासी गंगचारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थी की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है और पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मड़ावरा थाना प्रभारी को प्रार्थी द्वारा दिए प्रार्थना पत्र के संबंध में विपक्षियों पर कार्यवाही करने और जांच कर स्पष्टीकरण मांगा और दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर कई शिकायतों का निस्तारण भी कराया। उन्होंने एक-एक कर शिकायकर्ताओं को अपने पास बुलाया और उनकी पूरी बात सुनकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अवगत कराया और शिकायती पत्र सौंपते हुए निर्देशित किया कि मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कराना सुनिश्चत करें। शेष बची शिकायतों के सम्बंध में निर्देश दिये गए कि सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण करायें। शिकायतकर्ताओं की समस्या का निस्तारण उनकी संतुष्टि के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की जरुरत व पात्रता के हिसाब से सम्बंधित योजनाओं सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से उन योजनाओं में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया विक्रम सिंह 151172440
