EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डेयरी से दूध डालकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ 
  • 151112186 - RAMNIVAS 32 43
    17 Jan 2026 17:40 PM



 विरोध करने पर घर में घुसकर किशोरी और पिता से  की मारपीट 

 

आगरा। दूध डालकर घर वापस लौट रही किशोरी के साथ आरोपितों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर किशोरी और उसके पिता के साथ बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

थाना पिनाहट के एक गांव में शुक्रवार शाम करीब सात बजे डेयरी पर दूध डालकर वापस घर लौट रही किशोरी का दो आरोपितों ने रास्ता रोककर घेर लिया और छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते हुए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए किशोरी के साथ बुरी तरह मारपीट की। जिससे किशोरी के पैर और गर्दन में गंभीर चोट लग गयी है। किशोरी किसी तरह अपने आप को बचाकर घर पहुंची। तो दोनों आरोपित अपने साथ तीन अज्ञात लोगों को साथ लेकर और लाठी डंडों लेकर किशोरी के घर में जबरन घुस गये। और पुत्री और पिता की बड़ी बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में किशोरी और उसके पिता की चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने किसी तरह आरोपितों से इन दोनों को बचाया और पुलिस को सूचना दी। वहीं आरोपित जानसे मारने की धमकी देते हुए भाग गये है। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं किशोरी की तहरीर पर दोनों आरोपित छोटू और उदयभान सिंह के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से समूचे गांव में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। रिपोट - राम निवास  151112186



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन