हरियाणा झज्जर। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की झज्जर जिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से जुड़े गंभीर एवं ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, लंबित मांगों तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के आह्वान पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने एवं श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगों के समर्थन में हरियाणा के इतिहास का पहला और अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय स्तरीय महाधरना आगामी फरवरी माह में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किया जाएगा।
महाधरने को सफल बनाने के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सभी जिला इकाइयों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने जिले से शामिल होने वाले श्रमजीवी पत्रकारों की संख्या संघ के व्हाट्सएप नंबर 8675308030 व 9896308030 पर शीघ्र भेजें, ताकि सरकार व प्रशासन को पत्रकारों के वास्तविक संख्या बल से अवगत कराया जा सके।
साथ ही यह भी बताया गया कि महाधरना स्थल पर पत्रकारों के बैठने, भोजन एवं धरना संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संघ द्वारा समुचित प्रबंध किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान झज्जर में श्रमजीवी पत्रकारों को संघ द्वारा प्रेस पहचान पत्र (आई-कार्ड) एवं वाहन पास का वितरण भी किया गया, जिससे पत्रकारों को फील्ड में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों की इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। देखे बेरी से अमित कुमार की रिपोट
