फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर डकैती के मामले में एक बड़ा पर्दाफाश हुआ है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश शहर के ही रहने वाले थे, जिन्होंने मऊ के एक अपराधी साथी राजकुमार सिंह उर्फ टिंकू के साथ मिलकर डकैती की थी। पुलिस मामले में दो गिरफ्तार आरोपियों को जेल भिजवा दिया है।
वहीं तीन अन्य बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि डकैती के मामले में जेल गया रजही गांव निवासी देवेंद्र निषाद उर्फ दयानंद उर्फ डायना पिछले साल 25 नवंबर को जमानत पर छूटा था।
वारदात से पहले आरोपियों ने रिटायर्ड लेखपाल के घर की रेकी की थी। आने-जाने के रास्तों और परिवार की दिनचर्या की जानकारी भी जुटाई थी। इसके बाद घर में घुसकर डकैती की थी। भागे दो अन्य आरोपी शहर के ही हैं। जो लूट व चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं।
