फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस खेल-कूद प्रकोष्ठ, प्रतापगढ़ द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यस्तरीय इंदिरा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस खेल-कूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी के संयोजकत्व में संपन्न हुआ।टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर कांग्रेस स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. देवमणि तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि जिला महासचिव हलीम खान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. देवमणि तिवारी एवं डॉ. नीरज त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि संवेदनशीलता, साहस और संघर्ष की राजनीति की सशक्त आवाज़ श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनकी स्पष्ट सोच, जनपक्षधर दृष्टि और सामाजिक न्याय के प्रति अडिग प्रतिबद्धता लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने प्रियंका गांधी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। विशिष्ट अतिथि हलीम खान ने कहा कि प्रियंका गांधी जी गरीबों, शोषितों, वंचितों एवं महिलाओं की सशक्त आवाज हैं और उनका संघर्ष सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस खेल-कूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बीएसएस क्रिकेट अकादमी कुंडा ने गंगा डिग्री कॉलेज को हराया। कुंडा की टीम ने 201 रन बनाए, जिसमें सूरज भान ने शानदार 112 रनों की पारी खेली। जवाब में गंगा डिग्री कॉलेज की टीम 194 रन ही बना सकी। सूरज भान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायर विवेक गौड़ एवं रमन चौरसिया रहे, जबकि सैफ ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इसके उपरांत प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नारेबाजी करते हुए उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में वेदान्त तिवारी, रामशिरोमणि वर्मा, विजय शंकर त्रिपाठी, रियाज सुल्तान, रवि सिन्हा, लोहा सिंह, संतोष तिवारी, रहमान नेता, सरोज कश्यप, सुरेश मिश्र, सुधीर तिवारी, शैलेंद्र सिंह, अरबाज आलम, कृष्ण बिहारी शुक्ल, शुभम शुक्ल, राहुल सरोज, सद्दाम अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
