फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर। झंगहा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने सोमवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी सच्चिदानंद महाराज जी ने कहा कि सनातन धर्म की संस्कृति मानव कल्याण के लिए बनी है। हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाने के लिए हिंदू समाज को संगठित होना आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कांत जी ने कहा कि जब तक हिंदू समाज सशक्त, समृद्ध और संगठित नहीं होगा, तब तक देश वैभवशाली नहीं होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार चिंता जनक है। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होने का आवाहन करते हुए कहा कि यदि समाज संगठित नहीं हुआ तो अस्तित्व पर संकट पैदा हो सकता है, और कश्मीर जैसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति का खतरा बना रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के पूर्व प्रांत प्रचार प्रमुख डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करके ही हम अपने राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा कर सकते हैं। हिंदुत्व मानव मात्र के कल्याण का आधार है। हिंदू होना ईश्वर का एक वरदान है। हिंदू जागेगा तो देश जगेगा। संचालन कर रहे पूर्व प्रचारक रंग नारायण पांडेय ने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता सनातन संस्कृति बहुत ही गौरवशाली रही है । कार्यक्रम की शुरुआत गंगा आरती, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। महुआ चैनल के विजेता भोजपुरी लोक गायक मोहन राठौर, लोक गायक मनोज मधुर एवं भोजपुरी लोक गायिका नीलम सागर ने देश भक्ति गीतों से उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। आयोजन समिति के संरक्षक रामपति वर्मा, खंड संचालक व्यास मुनि सिंह,पलक निषाद विकास कुमार, ऋषिकेश सिंह गोलू, प्रमोद निषाद विजय सिंह, यशोदा, जिला पंचायत सदस्य सुनील गुप्ता, राजन मद्धेशिया, अरविंद सिंह उर्फ हंटू, पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, प्रहलाद सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
