फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में जनपद का मान बढ़ाते हुए नगर के सुप्रसिद्ध ओज कवि एवं प्रधानाचार्य मनोज मंजुल को 'राष्ट्र गौरव पारस रत्न सम्मान 2026' से विभूषित किया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान एक गूंज सेवा समिति एवं पारस एजुकेशनल सोसायटी, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भव्य समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना द्वारा प्रदान किया गया।
मनोज मंजुल वर्तमान में श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल द्वारा संचालित श्री रामस्वरूप बिरला चमेली देवी कन्या जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल कासगंज जनपद, बल्कि पूरे अलीगढ़ मंडल को गौरवान्वित किया है।
वहीं इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगर के प्रमुख साहित्यकारों और कविगणों में विशेष रूप से
अखिलेश सक्सेना, डॉ. विमलेश अवस्थी, आतिश सोलंकी, कदीर जिया, उमर कविश, अचिंत सक्सेना, महेश संघर्ष, सुमित गुप्ता, उमाशंकर सोमानी 'बावला' आदि ने प्रसन्नता जताते हुए इसे साहित्य जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
उनकी इस सफलता पर विद्यालय के साथी शिक्षकों ओम प्रकाश, अमन माहेश्वरी, अर्पित अग्रवाल, मुकेश बाबू शर्मा, अतुल माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, यादराम बघेल एवं शिक्षिकाओं में प्रीती माहेश्वरी, राधा माहेश्वरी, निशा यादव, रंजना डांगरा, पूनम दरगढ़, शिप्रा भारद्वाज, मोहिनी कावरा और श्वेता माहेश्वरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
