मध्य प्रदेश आमड़ी। ग्राम आमड़ी में आयोजक श्यामसिंह ठिकाना आमड़ी की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा का वाचन भागवत प्रवक्ता निकिता श्याम प्रिया जी के पावन मुखारविंद से किया गया।
भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। प्रवक्ता जी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भक्तिमय प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर आयोजक श्यामसिंह ठिकाना आमड़ी की ओर से सरपंच संघ अध्यक्ष राम ठाकुर का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासी, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। देखे महिदपुर से संजय की रिपोट

20260112155104202622425.mp4
20260112155115371121723.mp4
20260112155127890475345.mp4