फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के लक्ष्मी टॉकीज के पास स्थित आकाश सक्सेना (निक्कू भैया) के आवास के बाहर संपन्न हुआ, जिसमें चित्रांश समाज के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना ने किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय संस्कृति, आत्मबल, राष्ट्रप्रेम और युवाशक्ति को नई दिशा देने में स्वामी विवेकानंद की भूमिका को रेखांकित किया।
वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक संदेश “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
आयोजन के दौरान चित्रांश महासभा द्वारा राहगीरों एवं उपस्थित लोगों को चाय और बिस्कुट वितरित किए गए। ठंड के मौसम में किए गए इस सेवा कार्य को सामाजिक सौहार्द और जनसेवा की भावना से जोड़कर देखा गया।
इस अवसर पर कायस्थ सेवा समिति के अध्यक्ष अवनीश सक्सेना, अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के अध्यक्ष जगदीश सक्सेना, विमल सेन सक्सेना, आनंद सहाय, महासभा के संरक्षक रामजी नाथ, अध्यक्ष संजय सक्सेना, कोषाध्यक्ष विपिन सक्सेना, आकाश सक्सेना (निक्कू भैया), सौरभ सक्सेना सहित कायस्थ समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है। रिपोट - जियाउल हक़ खान 151173981
