मरदह,गाज़ीपुर। छात्र नेता मनीष सिंह ने एक बीमार ग्रामीण को रक्तदान कर उसकी जान बचाई है। मनीष सिंह ने ग्राम सभा पंडिता निवासी सत्य प्रकाश कुमार को खून की कमी होने पर अस्पताल पहुंचकर रक्त दिया, जिससे उनकी हालत में सुधार की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, सत्य प्रकाश कुमार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनके शरीर में खून की भारी कमी हो गई थी। जैसे ही मनीष सिंह को इसकी सूचना मिली, उन्होंने बिना देर किए रक्तदान करने का फैसला किया और तत्काल अस्पताल पहुंचे। रक्तदान के बाद मनीष सिंह ने कहा कि समाज और अपने लोगों की सेवा करना ही उनका परम धर्म है। उन्होंने दोहराया कि उनका खून का एक-एक कतरा अपने लोगों की मदद के लिए हमेशा समर्पित रहेगा। मनीष सिंह के इस निस्वार्थ कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। रिपोर्ट-आर्यन सिंह 151176333
