डोगरी भाषा अकैडमी, जम्मू की ओर से पद्मृश्री प्रो. ललित मगोत्रा के अभिनन्दन में अकैडमी के संस्थापक यशपाल निर्मल के मार्ग दर्शन में गुडविल लाइब्रेरी, ज्यौड़ियां में एक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता डा. अशोक खजुरिया ने की और कार्यक्रम के मुख्यातिथि डोगरी संस्था के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. ललित मगोत्रा थे। सर्व प्रथम डोगरी भाषा अकैडमी, जम्मू के प्रधान रोशन बराल ने सभी अतिथियों और साहित्क्षकारों का विधिवत स्वागत किया। डोगरी भाषा अकैडमी जम्मू के संस्थापक यशपाल निर्मल ने पद्मश्री प्रो. ललित मगोत्रा के सम्मान में अपना वक्तव्य दिया और अभिनन्दन कविता प्रस्तुत की। पद्मश्री प्रो. ललित मगोत्रा ने अपने वक्तव्य में डोगरी भाषा अकैडमी का आभार व्यक्त किया और कविता और साहित्य पर विस्तार से अपना वक्तव्य दिया। विशेष अतिथि इंद्रजीत केसर ने अपने वक्तव्य में डोगरी भाषा अकैडमी की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. अशोक खजुरिया ने डोगरी भाषा अकैडमी द्वारा डोगरी के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि डीडीसी भलवाल ब्राह्मणा भूषण बराल ने अपने वक्तव्य में डोगरी भाषा अकैडमी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और इस प्रकार के कार्यक्रमों के लिए हर संभव सहायता का वादा किया । इस अवसर पर अपनी कविता प्रस्तुत करने वाले कवियों में सर्व श्री जोगिंदर पाल जिंदर, हरवंश लाल हर्ष, साहिल बड़ेआल, शेख फियाज, रत्न भारद्वाज, विनोद पंडित, यशपाल निर्मल, राजिंदर रांझा,पवन वर्मा , रोशन बराल, जोगिंदर पाल जिंदर, डा.तरसेम रैना, डा. राकेश भारती, केवल कुमार केवल, सुभाष फरनालिया आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन डोगरी भाषा अकैडमी के महासचिव श्री राजिंदर रांझां ने किया जबकि विधिवत धन्यवाद डा. राकेश भारती ने किया। सुभाष चन्द्र 151036774
