वाराणसी । वाराणसी फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन (वीपीए) के तत्वावधान में आज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के स्वतंत्रता भवन में 'बनारस फिजियो कॉन्क्लेव 2026' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक सुशील सिंह, और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह और राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार बोर्ड सदस्य डॉक्टर शिप्रा धर , डॉक्टर विपिन सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह में 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट' (IAP) के अध्यक्ष डॉक्टर गौरव त्यागी और सचिव डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें देश के जाने-माने फिजियोथेरेपिस्ट्स ने अपने विचार साझा किए।
प्रमुख वक्ताओं में डॉक्टर सूर्य मणि, डॉक्टर अली ईरानी, डॉक्टर सूरज कुमार, डॉक्टर उमेश मिश्रा, डॉक्टर सुमित अस्थाना, डॉक्टर ए.जी.के. सिन्हा, डॉक्टर सीमा रानी और डॉक्टर आकांक्षा राज शामिल थे। सत्रों के दौरान डॉक्टर मेघा गुप्ता, डॉक्टर सोनी पांडेय और डॉक्टर श्रुति प्रियंकी ने मंच संचालन और वक्ताओं के परिचय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, अंत में एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई । देखे वाराणसी से रविन्द्र गुप्ता की रिपोट
20260111194008346601843.mp4
20260111194051349305856.mp4
2026011119414765564218.mp4
20260111194738214528235.mp4
20260111200553263211223.mp4
2026011120061840828046.mp4
20260111200652638237026.mp4
