फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में एसबीआई बैंक से काशीराम कॉलोनी तिराहे तक, महिला अस्पताल के सामने वाली सड़क पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और बीच में गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया गया, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस दौरान माइक के माध्यम से वाहन स्वामियों को सख़्त चेतावनी दी गई कि आगे से किसी भी प्रकार का वाहन सड़क पर खड़ा न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़
