वाराणसी । वैदिक फाउंडेशन काशी द्वारा बारह जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर आयोजित काशी युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार सीमा द्विवेदी सांसद राज्यसभा, प्रदेश मंत्री, मीना चौबे , उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम प्रकाश दुबे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नागेंद्र पांडे द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर कई स्कूल के बच्चों द्वारा अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें एक सौ एक बच्चों को सर्टिफिकेट, गोल्ड मेडल एवं पूरे भारतवर्ष में समाज के अलग-अलग क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहे लोगों को "काशी युवा रत्न सम्मान " देकर सम्मानित किया जाएगा । इस अवसर पर सभागार में विशिष्ट जनों द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवन पर सुंदर विचारों का आदान-प्रदान एवं विशेष संबोधन होगा, वैदिक फाउंडेशन काशी की अध्यक्ष डॉक्टर शारदा मिश्रा ने बताया कि वैदिक फाउंडेशन द्वारा विगत आठ वर्षों से लगातार किए जा रहे कार्यों का एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो द्वारा सभागार में चलाया जाएगा । जिससे वैदिक द्वारा किए गए कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा, वैदिक फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर सुधीर मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर सिर्फ वाराणसी ही नहीं पूरे देश में स्वामी विवेकानंद के विचारों को प्रासंगिक बनाना और आज के समय में युवाओं को उससे जोड़ना, क्योंकि युवा ही देश के भविष्य के होते हैं और भविष्य के लिए उनको हमेशा सजग और तैयार रखना । वैदिक फाउंडेशन काशी की राष्ट्रीय संयोजक एवं कार्यक्रम संयोजीका प्रोफेसर बिना सिंह ने बताया कि इस अवसर पर वैदिक द्वारा किया जा रहे कार्यों को लोगों के बीच में प्रस्तुत करना और स्वामी विवेकानंद की विचारों को अपने जीवन में उतरकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना भी जरूरी है । प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुषमा शुक्ला, विकास शुक्ला, पूजा शर्मा, पुनीत शर्मा, अर्चित, आकृति, आनंद आदि महत्वपूर्ण पूर्ण लोग उपस्थित रहे। ऐसे कार्यक्रम करने का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के विचारधाराओं पर चलना एवं उनको याद रखना है ।। रविन्द्र गुप्ता 151009219
