EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

काशी नटिनियादाई व्यापार मण्डल द्वारा प्रथम स्मारिका विमोचन को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    10 Jan 2026 19:37 PM



वाराणसी । काशी नटिनियादाई व्यापार मण्डल द्वारा नदेसर स्थित होटल रिगार्ड में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव एवं सहसंयोजक पंकज सिंह ने बताया कि काशी नटिनियादाई व्यापार की प्रथम स्मारिका का विमोचन, नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सांस्कृतिक समारोह 11 जनवरी को शाम 5:30 बजे दी रॉयल ग्रीन गार्डन लॉन, नवलपुर, नटिनियादाई में होना सुनिश्चित हुआ है।  उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय व्यापार मण्डलो की पहली स्मारिका का विमोचन स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सुशील सिंह, बीजेपी की प्रदेश मंत्री मीना चौबे, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा , काशीवार्ता के संपादक सुनील सिंह , अपर आयुक्त जीएसटी मिथलेश शुक्ला, नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक गुप्ता , राजेश भाटिया, प्रेम प्रकाश सिंह , आशीष सिंह, विनीत सिंह, अरविंद सिंह , दीपक सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया जाना है। यह पत्रिका काशी ही नहीं प्रदेश के व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करेगी। इस पत्रिका में व्यापार मण्डल के 14 वर्षों की उपलब्धियां, प्रमुख शासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर, व्यापारियों के नाम नंबर, चिकित्सकों, हॉस्पिटल, आवश्यक सेवाओं के नंबर, काशी के प्रमुख धरोहर की जानकारी, सहित बहुउपयोगी जानकारियो का समावेश है। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप स्मारिका एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव, सहसंयोजक पंकज सिंह, राधेश्याम गोंड, आनंद जायसवाल, कारण यादव, ओमवीर सिंह, शिव गुप्ता, सुनील खेतान, अमित वर्मा शामिल थे। रविन्द्र गुप्ता 151009219



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना