यूपी प्रयागराज हंडिया थाना क्षेत्र के करारी भदैली निवासी नंदलाल बिंद ने हंडिया थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी बेटी रीना देवी की नसबंदी कराने आई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपिथा में मौत हो गई। इसकी सूचना पत्रकारों को मिली और वही पत्रकारों द्वारा C H C अधीक्षक सरायपिथा पी, के, मिश्रा से बात किया तो C H C अधीक्षक पी, के, मिश्रा ने बताया कि महिला नसबंदी कराने आई थी लेकिन केंद्र के बाहर ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी उसकी तबीयत बिगड़ता देख तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था और उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां नसबंदी नहीं हुई थी और परिजनों के आरोप को निराधार बताऐ और वही पीड़ित ने मौत की सूचना पुलिस को दिया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई। और वहीं पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों ने मृतक महिला का शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर लापरवाह चिकित्साको पर मुकदमा दर्ज किए जाने व आर्थिक सहायता दिलाऐ जाने की मांग किया जहां पर मौके पर पहुंचे एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय व थाना प्रभारी हंडिया नितेंद्र कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच कर परिजनों को कार्यवाही की आश्वासन देते रहे और पर परिजन उप जिलाधिकारी हंडिया को मौके पर आने की बात कहते रहे। और वहीं उप जिलाधिकारी हंडिया रावेंद्र प्रताप सिंह को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर हर संभव सरकारी सहायता दिलाए जाने की बात कहे। और वही खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार के द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260109221436104807306.mp4
20260109221516533343508.mp4
20260109221551819361680.mp4
20260109221717312318716.mp4
20260109221729358621418.mp4
20260109221749712654821.mp4
20260109221854180314448.mp4
20260109222000988125870.mp4
20260109222032047341141.mp4
20260109222224729365643.mp4
20260109222325360224612.mp4
20260109222404195268765.mp4