गाजीपुर । मरदह व कासिमाबाद थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों के हौसले उस वक्त पस्त हो गए , जब स्थानीय ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय दिया । लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे , दो बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया । पकड़े गए बदमाशों के पास से एक UP 52 BU 7954 नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल , अवैध पिस्टल और लूटे गए , गहने (सोना व चांदी) के साथ बरामद किए गए हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार, पल्सर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चौरा गांव निवासी राजन राजभर पुत्र सोचा राजभर बनारस से दवा लेकर आ रहे थे कि बेदविहारी पोखरा पर बस से उतर कर पैदल अपने गांव जा रहे थे कि अचानक दो बदमाशों ने पिछले से छपट्टा मारकर बैग लेकर भागने लगे , वहीं राहगीर अपनी साहस का परिचय देते हुए , पृथ्वीपुर रिस्तेदारी में फोन करके जानकारी दिया । जिससे लूटकर भाग रहे बदमाशों को राहगीर द्वारा पकड़ लिया गया । जबकि बदमाश कहीं से गहने और कीमती सामान लूटकर भाग रहे थे । वहीं शोर मचते ही आस-पास के खेतों और सड़कों पर मौजूद ग्रामीण सक्रिय हो गए । खुद को घिरा देख बदमाश पल्सर बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने हौसला नहीं हारा और दौड़ाकर उन्हें चारों तरफ से घेर लिया । बदमाशों को पकड़कर ग्रामीणों पुलिस को सूचना दी गई । इस मौके पर पहुँची मरदह थाना की पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया । और तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध पिस्टल व लूटे गए, सोने-चांदी के आभूषण बरामद किया गया । वहीं कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए, आरोपी शातिर अपराधी लग रहे हैं, और उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य लूट की घटनाओं का खुलासा हो सके । ग्रामीणों की इस बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। पुलिस ने बरामद गहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है । रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333
