EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नशे में धुत चालक ने टैंपो को डिवाइडर से टकराया, 20 लोग बाल-बाल बचे
  • 151186544 - AKASH SHARMA 0 0
    08 Jan 2026 18:15 PM



भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर सालाबाद रेलवे फाटक के पास एक लोडिंग टैंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 20 लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि कुछ को मामूली चोटें आ गई। ग्रामीणों के अनुसार टैंपो चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार के कारण वाहन बेकाबू हो गया। टैंपो में मलाह (भरतपुर) निवासी एक ही परिवार के लोग सवार थे, जो बयाना के बमनपुरा मोहल्ले में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीणों द्वारा घायल सवारियों को टेम्पो से बाहर निकालने सहित नशे में धुत्त टेम्पो चालक की भी पिटाई भी करदी, जिसके बाद वह मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस द्वारा टैंपो को जब्त करने सहित चालक की तलाश शुरू करदी गई है। आकाश शर्मा रुदावल 151186544



Subscriber

188471

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे