खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां सिकंदरपुर क्षेत्र के बनहरा गांव में मंगलवार को समाजसेवी संजीव कुमार उर्फ बब्लू राय ने सैकड़ों असहायों को कंबल ओढ़ाया। लगातार कई दिनों से अपने आवास पर गरीबों के बीच कंबल वितरण कर रहे हैं। इस भीषण कड़ाके की ठंड में निराश्रितों के बीच कंबल देकर थोड़ी राहत पहुंचाने का कार्य किए हैं। वही इस ठंडी में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि संजीव राय हर साल कंबल देते हैं। हम लोग लगातार कई वर्षों से कंबल ले रहे हैं। हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहते हैं। ऐसे व्यक्ति को हम लोग हृदय से धन्यवाद देते हैं। समाजसेवी संजीव कुमार राय ने कहा कि लगातार 15 वर्षों से लोगों की सेवा करते आ रहा हूं। हर साल मैं अपने निजी धन से कंबल खरीदता हूं।और गरीब निराश्रितों के बीच वितरण करता हूं। जनता ने मुझे मौका दिया तो इससे भी अधिक लोगों की सेवा करने का काम करूंगा। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए इस रिपोर्ट में देखिए बलिया अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260107103130121753373.mp4
20260107103151277648284.mp4
20260107103222934580815.mp4
20260107103258188183704.mp4
20260107103324918611002.mp4
2026010710341596288420.mp4
2026010710344233776010.mp4
20260107103458106423300.mp4
20260107103519178624820.mp4
20260107103635269162554.mp4
