फास्ट न्यूज इंडिया प्रतापगढ़ जेठवारा।विपरीत परिस्थितियों में नारी शिक्षा की अलख जगाने वाली वीरांगना, भारत की प्रथम शिक्षिका, समाज में व्याप्त कुरीतियां को दूर करने का वीणा उठाने वाली राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के गौरा वार्ड के प्राथमिक विद्यालय के समीप एक कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनाई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम के आयोजक लाल चंद्र मौर्य ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक थीं। उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयागांव में हुआ था। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के लिए काम किया । सावित्रीबाई ने 1848 में पुणे में पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया, जहां उन्होंने खुद शिक्षिका के रूप में काम किया।उन्होंने छुआछूत, बाल विवाह और सती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई कार्यक्रम में आमंत्रित बच्चों को पेन पुस्तक कॉपी तथा अन्य स्कूली सामग्री वितरित की गई। आयोजक बीडीसी लालचंद मौर्या संचालक सत्यम मौर्य विद्या मौर्य पिंकी गौतम इस मौके पर राजेश यादव, अधिवक्ता अरविंद यादव, रोहित, गुलाब चंद्र, शेर बहादुर, मनीष पटेल, दिनेश पटेल, मनीष,सरोज,छोटेलाल,फूलचंद्र,राम प्रकाश सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। मोहद अनीश 151140893
