EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वीरता की मिसाल बने अजयराज निषाद सांसद राजकुमार चाहर ने 51 हजार रुपये की राशि देकर किया सम्मान
  • 151112186 - RAMNIVAS 22 32
    27 Dec 2025 18:39 PM



आगरा । मगरमच्छ के हमले से अपने पिता की जान बचाकर अद्भुत साहस का परिचय देने वाले राष्ट्रीय बाल पुरस्कार एवं राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार विजेता वीर बालक अजयराज निषाद को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने उनके पैतृक गांव झरनापुरा, पहुंचकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने कहा अजयराज जैसे साहसी बच्चे देश का भविष्य हैं। इतनी कम उम्र में अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देकर उसने न केवल अपने पिता की जान बचाई बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ऐसे वीर बालकों से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। सांसद चाहर ने अजयराज को गोद में उठाकर स्नेह व्यक्त किया और 51 हजार रुपये की सम्मान राशि एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।

पूरे क्षेत्र में वीर बालक अजयराज निषाद की बहादुरी की सराहना करते हुए गर्व और सम्मान का वातावरण बना रहा।

इस दौरान:- पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा निषाद,कप्तान सिंह वर्मा, चेयरमैन पिनाहट रामरती, मुन्ना लंबर, निखिल गुप्ता, पूर्व प्रमुख अशोक वर्मा,सतेंद्र बरुआ,सोनू सैथिया, रवींद्र बघेल,राम सेवक मल्ल,मोहर सिंह ठाकुर ,अनुज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोट - रामनिवास  151112186



Subscriber

188625

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना