जनवरी 2026 एक साथ कई तरह की अच्छी खबरें लेकर आ रहा है। करियर-कारोबार में आपको बेतहाशा ग्रोथ मिलने के प्रबल संकेत है। इस महीने आप अपने लक्ष्यों को प्राप्ति करने के लिए पूरी तरह से अड़िग रहेंगे। इस तरह से सफलता पूरे साल आपके कदम चूमेगी। वहीं पारिवारिक जीवन में छोटे-मोटे मतभेदों से गुजरना भी पड़ सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना लाभ और उन्नति कारक रहने वाला है। इस महीने आपको परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। महीने की शुरुआत में सावधानीपूर्वक कार्य करें, कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। महीने के अंत में आपकी स्थिति में सुधार होगा और आप अपने पराक्रम से कुछ सकारात्मक बदलाव करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सामान्य रूप से ठीक रहने वाला है। आपके मित्र और परिवार के सदस्य कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं, जिसमें वे आपको भी शामिल कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि जल्दबाजी करने पर नुकसान की संभावना रहेगी। हालांकि, महीने के अंत तक आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी और परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी।आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। परिवार के सदस्यों से मधुरता से बोलें और संबंधों में सौहार्द बनाए रखें। भूमि, भवन या वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा, यद्यपि इस संबंध में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। माता-पिता की ओर से सामान्य सुख और सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह महीना विशेष रूप से शुभ रहेगा। किसी सरकारी नौकरी में चयन होने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में सुख और सौहार्द बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी, धार्मिक स्थलों की यात्रा के योग बनेंगे, और गुरुओं के आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना कुछ कठिनाइयाँ लेकर आएगा। आपके कई कार्य ऐसे होंगे जो बनते-बनते रुक जाएंगे। आपके जो रिश्तेदार हैं, उनसे अनबन हो सकती है, लेकिन महीने के अंत में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी और महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों के प्रति सावधानी रखें। पेट दर्द, बदन दर्द जैसी बीमारियों से सतर्क रहना होगा। मानसिक परेशानी विशेष रूप से नहीं होगी। वाहन खरीदने की योजना बनेगी। पुरानी संपत्ति खरीदने के लिए कुछ भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति पर कोई विशेष अशुभ प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन अनावश्यक धन ख़र्च से बचना होगा। आजीविका के संबंध में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्यपूर्वक कार्य करें। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो रचनात्मक रूप से अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। सोच-समझकर कोई बड़ा निर्णय लें, वरना परेशानी हो सकती है। भावुकता से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करें। आप किसी के बहकावे में आकर अपनी पत्नी से किसी भी प्रकार का विवाद न करें। समझदारी पूर्वक आगे बढ़ेंगे तो आपका रिश्ता बहुत अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना सकारात्मक रहने की संभावना है। पहले से सोचे-समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। आप समाज में अपना स्थान बनाने में सफल रहेंगे। लंबी दूरी की यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं उभर कर सामने आ सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक होगा। अपने मनोबल को कमजोर न होने दें। आर्थिक दृष्टि से देखें तो पुराने आय स्रोतों पर ध्यान देना होगा। परिश्रम के अनुपात में धन की आमदनी कुछ कम रहेगी। कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियां कम होंगी। सहकर्मियों के साथ व्यवहार मधुर बनाए रखने की कोशिश करें। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो इस महीने आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, पारस्परिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और एक-दूसरे के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। तनाव से बचने का प्रयास करें और धैर्य बनाए रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिला-जुला रहेगा। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में अनावश्यक विलंब होने के योग दिखाई दे रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने कार्यों में किसी दूसरे के बहकावे में आने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएँ बनी रह सकती हैं। सर्दी और बुखार जैसी परेशानियों से बचने का प्रयास करें। अच्छा और संतुलित भोजन करें तथा नियमित रूप से प्राणायाम करते रहें। आर्थिक क्षेत्र में पहले से चल रहे प्रयास फलीभूत होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में वाद-विवाद बढ़ सकता है, इसलिए उन्हें शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से काम करने से आपको लाभ होगा। अपनी कार्यक्षमता के अनुसार ही कार्य विस्तार पर ध्यान दें और किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। प्रेम संबंधों में संलग्न व्यक्तियों के लिए कठिनाइयाँ उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए अपने क्रोध पर काबू रखें। वैवाहिक जीवन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के कारण परेशानियाँ बढ़ सकती हैं, अतः सतर्क रहें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियाँ समाप्त होंगी। सकारात्मक सोच बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में हँसी-खुशी का वातावरण बनेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर व्यवहार करें। अधिक भोजन से बचें। भाई-बहनों के साथ महीने की शुरुआत में अच्छा सहयोग रहेगा, लेकिन महीने के अंत में रिश्तों में कुछ मतभेद हो सकते हैं। नवीन भूमि, मकान या वाहन खरीदने के लिए स्थिति सामान्य रूप से लाभकारी रहेगी। महीने की शुरुआत में इस संबंध में स्थिति विशेष रूप से अनुकूल रहेगी। माता-पिता की ओर से सुख में थोड़ी कमी हो सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में महीने की शुरुआत में कुछ परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें। शत्रु पक्ष महीने के अंत में कुछ सक्रिय हो सकता है, लेकिन आपका आत्मविश्वास उन्हें परास्त करेगा। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी और नौकरी में स्थिति सुगम बनी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना लाभ और उन्नति का महीना रहने वाला है। आपके कार्यों में महीने की शुरुआत में थोड़ी परेशानियाँ आ सकती हैं, लेकिन योजनाबद्ध और बुद्धिमानी से कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर सामान्य खर्च हो सकता है। जमा पूंजी का सदुपयोग करें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संगीत, मनोरंजन आदि के साधनों के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी पर आँख मूँदकर भरोसा न करें। भाई-बहनों के साथ सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। पराक्रम एवं धैर्य को बनाए रखें। उत्तेजना से बचें। भूमि, मकान या वाहन की खरीद-बिक्री के लिए समय अनुकूल नहीं है। माता-पिता के साथ तालमेल बनाए रखें और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। इस संबंध में कोई लंबी यात्रा भी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें। संतान पक्ष के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। न्यायालय से संबंधित मामलों में प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख-सौहार्द में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कृत्यों के प्रति श्रद्धा और विश्वास बनाए रखें। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी करने वालों का मनोबल बढ़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मानसिक परेशानियां और सुख में कमी ला सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं होने की संभावना रहेगी। भूमि से संबंधित किसी भी कार्य में हाथ न डालें। महीने के अंत में पूर्व में किए गए परिश्रम का फल प्राप्त होगा। किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम उठाने से बचें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। ऐशो-आराम की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। भाई-बहनों की ओर से सहयोग में वृद्धि होगी। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें और संयमित जीवनशैली अपनाएँ। माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में सामान्य बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग में वृद्धि होगी। संतान पक्ष के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जबकि व्यवसाय में कुछ संघर्ष की स्थिति बनी रह सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। आप शीघ्र निर्णय लेने में सफल होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें और खाने-पीने में संयम रखें। पूंजी निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ की संभावना रहेगी। आपके परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संगीत, गायन, चलचित्र आदि के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ मिल-जुलकर कार्य करने से लाभ होगा। समाज में अपनी मान-प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अंत में लाभदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में तर्क-वितर्क की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से सामान्य परेशानियां संभव हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रगति होगी। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे बने रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को व्यापारिक उन्नति के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसका लाभ भविष्य में अवश्य मिलेगा। उच्च पदों पर विराजमान लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना सुख और उन्नति कारक रहेगा। हालांकि महीने के अंत में जीवनसाथी के साथ मतभेद उभरने की संभावना है, जिसका दांपत्य सुख पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपके मित्रों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। भौतिक संसाधनों पर आपकी जमा पूंजी से अधिक धन खर्च होने की संभावना है, इसलिए अनावश्यक कार्यों में खर्च करने से बचें। वाणी का सदुपयोग करें और किसी को कड़वे वचन न कहें। भाई-बहनों के साथ महीने के अंत में सहयोग सकारात्मक बना रहेगा। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होने की संभावना है। महीने की शुरुआत में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा, लेकिन महीने के अंत में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी मन भटक सकता है। प्रेम संबंधों में परस्पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और विश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा। संतान के साथ सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने का प्रयास करें। शत्रु पक्ष की ओर से सावधानी अवश्य रखें। पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कुछ कमी हो सकती है, अतः संवाद और संयम से काम लें। व्यापार करने वाले लोगों की स्थिति में सुधार होगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना शुभ रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना शुरुआत की अपेक्षा अंत में अधिक लाभप्रद रहेगा। संघर्ष के साथ सिद्धि अवश्य ही प्राप्त होगी। किसी पर अधिक विश्वास न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गैस, अपच, पीलिया आदि रोगों के प्रति सावधानी रखें। अपने मित्रों से अच्छे संबंध बनाए रखने से आपको लाभ होगा। लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कोई विशेष सुधार होने की संभावना नहीं दिख रही है। आप इस महीने बैंक आदि से ऋण लेने की योजना बना सकते हैं। वाणी में मिठास रखें। भाई-बहनों के साथ तालमेल में थोड़ी कमी हो सकती है, परंतु कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। इस महीने नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं, निर्णय सोच-समझकर लें। माता-पिता से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना लाभप्रद रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। संतान के कारण सामान्य परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य कुछ मतभेद संभव हैं। शत्रु परेशान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। व्यवसाय में उन्नति में थोड़ी रुकावट के बावजूद लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कुछ मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिला-जुला रहने वाला रहेगा। कुछ कठिनाइयों और संघर्षों के बाद महीने के अंत में आपके रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और सफलता की दृष्टि से यह महीना शुभ रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान दें। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति मन में आकर्षण बढ़ेगा। लघु यात्राओं के योग बन रहे हैं। अनावश्यक धन खर्च से बचें और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। भाई-बहनों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। बुद्धि और विवेक में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ कुछ मतभेद संभव हैं, इसलिए संयम और विनम्रता बनाए रखें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। प्रेम संबंधों में परस्पर सुख और सहयोग बढ़ेगा। संतान पक्ष से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकता है, जबकि नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको लाभ तो प्राप्त होगा, लेकिन साथ ही आपका खर्च भी बढ़ सकता है। संघर्ष के साथ कार्य सिद्ध होंगे। विवाद वाली स्थितियों से बचें। महीने के अंत में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। लंबी दूरी की यात्राएं सावधानीपूर्वक करें। किसी के बहकावे में न आएं और अपने बुद्धि-विवेक से कार्य करने का प्रयास करें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ सुख-सौहार्द बना रहेगा। आत्मविश्वास में कमी न आने दें और संयमित जीवनशैली अपनाएं। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। समाज में अपनी मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग में विवाद की स्थिति से बचें। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विशेष उन्नति के योग नहीं हैं। पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य बना रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में इस महीने मन थोड़ा कम लगेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देना चाहिए।