EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

'दृश्यम 3' कैसा होगा रजत कपूर का रोल, खुद किया खुलासा; बोले- 'तब्बू के साथ...'
  • 151000003 - VAISHNAVI DWIVEDI 0 61
    26 Dec 2025 10:16 AM



अभिनेता रजत कपूर जल्द ही 'दृश्यम' सीरीज की तीसरी फिल्म में महेश देशमुख के किरदार में वापस आएंगे। वे पुलिस अधिकारी मीरा देशमुख (जिन्हें तब्बू ने निभाया है) के पति की भूमिका में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में रजत ने बताया कि इस बार सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' में उनका किरदार कैसा होगा?
 
कैसा होगा 'दृश्यम 3' में रजत का किरदार
स्क्रीन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रजत ने बताया कि अजय देवगन की इस सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' में उनके किरदार में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। अपने रोल को रजत ने 'पुलिस वाले का पति' कहा। वह और तब्बू दोनों एक ऐसे माता-पिता का रोल कर रहे हैं, जो अपने बेटे की मौत के सदमे में हैं और सच जानने की कोशिश कर रहे हैं। रजत ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मेरे रोल में कुछ खास नहीं है। मैं हर बार तब्बू के पति के रोल में उनके पीछे खड़ा था, बस इतना ही। कोई नया ट्विस्ट नहीं है। मैं अब भी तब्बू के पीछे ही खड़ा हूं।'
 
फिल्मों में रजत के किरदार
रजत ने अजय देवगन की 'रेड 2' में सीनियर इनकम टैक्स अधिकारी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' में पुलिस अधिकारी जैसे कई सरकारी रोल निभाए हैं। इन फिल्मों में एक जैसी भूमिका निभाने पर रजत ने कहा, 'अरे, इनकम टैक्स, सीबीआई बस यहीं अटक गया हूं। यह सिर्फ पुलिस का रोल नहीं है। आप स्क्रिप्ट के हिसाब से किरदार निभाते हैं और हालात पर रिएक्ट करते हैं। लेकिन ऐसे सामान्य पुलिस वाले के रोल में दिक्कत यह है कि करने को कुछ खास नहीं होता, खासकर जब दूसरे किरदार (जैसे नवाजुद्दीन का) के पास ज्यादा कुछ हो।'

'दृश्यम' फ्रेंचाइजी
'दृश्यम' मूल रूप से मलयालम फिल्म सीरीज है, जिसका निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया। इसमें मोहनलाल और मीना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक परिवार की कहानी दिखाती है, जो उत्पीड़न और हत्या से जुड़ी एक घटना से जूझता है। हिंदी वर्जन की तीसरी फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। फिल्म 'दृश्यम 3', 2 अक्तूबर 2026 को हिंदी में रिलीज होगी। मलयालम वर्जन की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।
 


Subscriber

188625

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना