फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 का भव्य शुभारंभ अमरपुरी स्थित मौर्य एकेडमी के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अमरपुरी, श्रीमती नमिता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं।
एथलेटिक्स में बेटियों का दबदबा
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और पारंपरिक खेल 'मुर्गा झपट' के कड़े मुकाबले देखने को मिले। मैदान में जीत के लिए बालिकाओं ने अपना पूरा जोर लगा दिया।
अंडर-19 वर्ग के परिणाम:
- 100 मीटर दौड़: यशदीप (प्रथम)
- 200 मीटर दौड़: रवीना (प्रथम)
- 400 मीटर दौड़: वंदना (प्रथम)
- 1500 मीटर दौड़: मानसी (प्रथम)
- गोला फेंक: हर्षिता (प्रथम)
- चक्का फेंक: वंशिका मैनी (प्रथम)
- ऊंची कूद: सहजप्रीत कौर (प्रथम)
- लंबी कूद: मानसी सागर (प्रथम)
खो-खो और कबड्डी में कांटे की टक्कर
अंडर-14 आयु वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सेंट मैरी स्कूल ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) उपविजेता रही। वहीं, कबड्डी के अंडर-14 वर्ग में स्टेडियम सकेनिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया, जबकि जीजीआईसी गदरपुर को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
अंडर-14 एथलेटिक्स परिणाम:
- 60 मीटर दौड़: माही विश्वास (प्रथम)
- 600 मीटर दौड़: प्राची (प्रथम)
- ऊंची कूद: निकुंज (प्रथम)
- लंबी कूद: प्रीति (प्रथम)
खेल प्रेमियों का उमड़ा हुजूम
इस अवसर पर मौर्य एकेडमी के एमडी आनंद मौर्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवीन चंद्र, ब्लॉक खेल समन्वयक (बेसिक) नूर आलम, बृजेश दुबे, वमनती विश्वास, राजेश विश्वास, रीता कोहली, अर्चना, संदीप कौर और दिनेश उप्रेती सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
कल से गूंजेगा मैदान 'बालक वर्ग' की ललकार से
ब्लॉक खेल समन्वयक नूर आलम ने बताया कि 26 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इसमें कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो और मुर्गा झपट के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। शाहनूर अली 151045804

