यूपी बलिया l देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायं काल में एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई। बताया गया कि थाना कोतवाली बलिया नगर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 919 /2025 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को दिनांक 22.12.2025 को अपराह्न 2 बजे अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू स्त्री का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल 03:45 बजे देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च चौक बलिया के सुप्रसिद्ध व्यवसायी व प्रखर समाजसेवी अनुज सरावगी द्वारा देश के उन वीर जवानों की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया जिनकी अंतयेष्ठी किन्ही परिस्थिति वश नहीं हो पायी थी । उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम बलिया के जिला सलाहकार सुरेन्द्र यादव देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह,महामंत्री गणेश प्रसाद,मंत्री भरत प्रसाद प्रीतम राजभर जितेंद्र पासवान एवं अनुज प्रताप सेंगर घूरा डोम सहित पी एन सिंह सम्मिलित रहे। उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894
