यूपी मऊ l देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा सायंकाल में एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बताया गया कि थाना सरायलखंसी मऊ पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 581/2025 के तहत दिनांक 20 दिसम्बर 2025 को सायं 05 बजे देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू स्त्री शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के महामंत्री नारद के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ सायं 6 बजे देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का संपूर्ण खर्च किन्नूपुर मऊ निवासी व दीवानी न्यायालय मऊ के विद्वान् अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह द्वाराअपने पितामही स्मृतिशेष सुरसती देवी व पितामह स्मृतिशेष रामचंद्र सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम मऊ अंतिम संस्कार दल के के नारद दया राम यादव गुड्डू मधेशिया राम नाथ मालक यादव मुन्ना बरैठा शैलेन्द्र रावत इब्राहिम व पी एन सिंह सहित राकेश बांसफोर सम्मिलित रहे। उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894
