फास्ट न्यूज इंडिया राजस्थान वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय कन्या महाविद्यालय में राजस्थान राज्य महिला नीति के अंतर्गत व्याख्यानमाला हुई। कार्यक्रम में दहेज़ विरोधी कानून एवं संपत्ति में महिलाओं के अधिकार विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि वक्ता एडवोकेट संतोष कुमार जाटव ने छात्राओं से बताया कि कानून जानकारी महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने दहेज़ जैसी गंभीर सामाजिक कुरीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दहेज निषेध अधिनियम 1961 तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत दहेज़ लेने देने और दहेज उत्पीड़न के मामलों में कड़े दंड का प्रावधान है।इन कानूनों की सही जानकारी होने से महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठा सकती है। एडवोकेट जाटव ने संपत्ति में महिलाओं के अधिकारों उतराधिकार से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी भी दी। संचालन नोडल अधिकारी प्रो रमेश बैरवा ने किया। छायांकन का दायित्व छात्रा पिंकी माली ने निभाया व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जिज्ञासाओं का सामाधान किया। अखिल कुमार गुर्देनिया 151173909