खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां मनियर ब्लाक के जिगिरिसड़ में गुरुवार को खादी ग्राम उद्योग विभाग के द्वारा ग्रामीणों को जागरुक किया गया व सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिला ग्राम उद्योग विभाग के अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी व्यक्ति अपना उद्योग लगाना चाहते हैं। विभाग उनको विशेष छूट के साथ कुछ निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है। इसी संबंध में आज लोगों को जागरूक किया गया। ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इसका लाभ ले सके। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए इस रिपोर्ट में। वही इस मौके पर वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान ज्वाला चौहान के साथ भारी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे। देखे बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
20251219132019202852682.mp4
20251219132028467213288.mp4
20251219132036432435278.mp4
20251219132109510216417.mp4
20251219132110119800647.mp4
