फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। स्मार्ट मीटर लगने से आये अधिक बिल के निस्तारण को लेकर पीड़ित उपभोक्ता अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। सुनवाई न होने पर पीड़ित ने ऊर्जा मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार की है। विकासखण्ड सांगीपुर क्षेत्र के पूरे नरायनदास गंाव निवासी जीत लाल वर्मा पुत्र रामसुंदर वर्मा ने ऊर्जा मंत्री को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके घर पर बीती आठ अक्टूबर को स्मार्ट मीटर लगाया गया। पूर्व में उसका कोई विद्युत बिल बकाया नहीं था। इसके बावजूद स्मार्ट मीटर लगने के बाद उन्सठ हजार चार सौ चौरान्वे रूपये बिल आ गया। बिल अधिक आने से विद्युत सप्लाई भी बंद कर दी गयी। पीड़ित समस्या के निस्तारण को लेकर स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र से लेकर अधिशाषी अभियंता तक के चक्कर काट रहा है लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है। पीड़ित व उसका परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर है। परेशान पीड़ित ने ऊर्जा मंत्री से समस्या के निस्तारण कराए जाने की गुहार लगायी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
