फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनाव में लखनऊ में संपन्न हुए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के दौरान राष्ट्रीय परिषद के चुनाव में पूर्व सांसद राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा भाजपा संगम लाल गुप्ता को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया। देर शाम घोषित चुनाव परिणाम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश से चुने गए सदस्यों में प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद रहे संगम लाल गुप्ता का निर्वाचन भी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में किया गया। निर्वाचन पर संगम लाल गुप्ता ने भाजपा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

