1 जनवरी से मनाया जाएगा ब्रह्मलीन श्री उषा माता महाराज का प्रकाशोत्सव
प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मिशन की साध्वियों ने निकाली प्रभात फेरी
प्रकाशोत्सव में शामिल होंगे सभी अखाड़ों के संत-जीवन ज्योति मां
हरिद्वार, 14 दिसम्बर। जय मां मिशन की संस्थापक चक्रवर्ती महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन श्री उषा माता महाराज का प्रकाशोत्सव 1 जनवरी से पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रकाशोत्सव के अवसर पर देश भर में स्थित सभी जय मां आश्रमों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जय मां आश्रम हरिद्वार की साध्वी जीवन ज्योति मां एवं साध्वी पूजा ज्योति मां ने बताया कि ब्रह्मलीन उषा माता महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे देश मे प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी क्रम में रविवार को कृष्णानगर से श्रवणनाथ नगर तक प्रभात फेरी निकाली गयी। साध्वी जीवन ज्योति मां ने बताया कि प्रभात फेरी का शुभारंभ 22 नवम्बर को दिल्ली स्थित श्री उषा माता मंदिर से किया गया था। जिसका समापन 31 दिसम्बर को दिल्ली में उषा माता मंदिर पर होगा। इसके बाद 1 जनवरी से प्रकाशोत्सव का शुभारंभ होगा। जिसमें अनेक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी अखाड़ों के संत, गणमान्य लोग और लाखों की संख्या में जय मां मिशन के अनुयायी भाग लेंगे। स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि धर्म संस्कृति और मानव सेवा में ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं उनके शिष्य स्वामी महादेव महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज द्वारा स्थापित जय मां मिशन धर्म और सेवा महत्वपूर्ण केंद्र है। उषा माता महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद उनके शिष्य स्वामी महादेव महाराज ने मिशन को सफलता पूर्वक आगे बढ़ाया। स्वामी महादेव महाराज के ब्रह्मलीन होने के पश्चात मिशन की साध्वियां जिस प्रकार मिशन के सेवा कार्यो को आगे बढ़ा रही हैं। वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ब्रह्लीन उषा माता महाराज का प्रकाशोत्सव धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार का एक बड़ा अवसर है। जिसमें समस्त संत समाज अपना योगदान देगा। जय मां प्रेमी जगदीश चावला और श्रीमती अनीता चावला ने प्रभात फेरी में शामिल सभी साध्वियांे का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी ज्योर्तिमयानंद शामिल रहे। रिपोर्ट मनोज सिंह 151008265
