अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 137335 वादों का किया गया निस्तारण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    13 Dec 2025 19:00 PM

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद न्यायालय परिसर, प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ राजीव कमल पाण्डेय द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आपसी सुलह समझौते से मुकदमों का निस्तारण लोक अदालत में करें, जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संयोजन/संचालन रामलाल द्वितीय अपर जिला जज/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ ने किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण, मध्यस्थगण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सेल एवं पी0एल0वी0गण उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 137335 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें 6006 फौजदारी वाद, 09 एन0आई0 एक्ट, 118 विद्युत वाद, 52 मोटर दुर्घटना वाद, 31 वैवाहिक वाद, 53 सिविल वाद, 921 बैंक ऋण, 11 बी0एस0एन0एल0 वाद, 06 स्थायी लोक अदालत 04, उपभोक्ता फोरम कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 128720 मामले, एवं यातायात कार्यालय द्वारा 1404 वादों का निस्तारण किया गया। उपरोक्त प्रकरणों के अन्तर्गत फौजदारी वादों में 1625750/-रू0 का अर्थदण्ड वसूल किया गया, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अधिकारी विजय पाल द्वारा कुल 52 मामलो में विपक्षी बीमा कम्पनियों से पीड़ित याचीगण को रू0 41224600/- का प्रतिकर दिलाया गया, उत्तराधिकार वादों में 844914.74/-रू0 का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। बैंको के बकाया ़ऋण के 921 मामलों में बैंक एवं बकायेदारो के मध्य 5433535/-रू0 एवं बी0एस0एन0एल0 वादों में कुल रूपया 274485/-का समझौता हुआ। परिवार न्यायालय द्वारा 31 वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पीठासीन अधिकारीप परिवार न्यायालय रीता गुप्ता तथा परामर्शदाता ममता सिंह के सहयोग से 14 वर्षो से अलग-अलग रह रहें साफिया तथा रहमान के मध्य उत्पन्न विवाद को सुलह समझौते के माध्यम से समझाकर उनके बीच उत्पन्न विवाद को समाप्त कराकर विदायी करायी गयी। के सफलतापूर्ण आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयं सेवकों, पैनल अधिवक्तागण, मध्यस्थगण एल0ए0डी0सी0एस0 कर्मचारीगण व बैंक अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188549

No. of Visitors

FastMail