फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY योजना) के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपये तक का अनुदान भी दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और सामाजिक विकास सुनिश्चित करना है। सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के जरिए अधिक से अधिक युवा अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें योजना की जानकारी के लिए इच्छुक लाभार्थी संबंधित विभाग या सरकारी पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं।
20251213181135249341643.mp4
