बठिंडा में पुलिस का मेगा ऑपरेशन — होटलों-धर्मशालाओं में ताबड़तोड़ छापेमारी, चुनाव से पहले सुरक्षा हाई अलर्ट
पंजाब बठिंडा में आगामी जिला परिषद चुनावों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख़्त कर दिया है। शहर के सभी होटलों और धर्मशालाओं में एक साथ बड़े पैमाने पर चेकिंग ऑपरेशन शुरू किया गया है। पुलिस का मकसद किसी भी शरारती तत्व या संदिग्ध व्यक्ति को शहर में पनाह लेने से रोकना है।
इस विशेष अभियान के लिए पुलिस ने कुल 6 स्पेशल टीमें गठित की हैं, जिनमें कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में दो-दो टीमें और बाकी थानों में एक-एक टीम तैनात की गई है। 100 से अधिक पुलिसकर्मी लगातार होटल-धर्मशालाओं में छापा मारते हुए कमरों की तलाशी, एंट्री रजिस्टर की जांच और बिना सही पहचान पत्र के ठहरे लोगों से सख़्त पूछताछ कर रहे हैं। नकली आईडी, संदिग्ध बुकिंग और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की विशेष जांच की जा रही है।
14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद चुनावों से पहले सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकन्नी है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी असामाजिक तत्व को घुसने नहीं दिया जाएगा। एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए यह ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस टीमें 24 घंटे निगरानी पर हैं।
इसके साथ ही होटल मालिकों को भी सख़्त निर्देश दिए गए हैं कि हर एंट्री रजिस्टर अपडेट रखें, बिना असली आईडी किसी को कमरा न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें और CCTV फुटेज हमेशा साफ और अपडेट रखें। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट 151168597
20251212203802019166503.mp4
20251212203933992108678.mp4
20251212203942317760266.mp4
20251212203953644842112.mp4
20251212204000379832440.mp4
2025121220431202048866.mp4
